भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है। कर्तव्य पथ पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हैं। लगभग डेढ़ घंटे तक देश की सैन्य, सांस्कृतिक, लोकतांत्रिक और राजनीतिक शक्ति की जो झांकी निकलेगी। परेड में कुल आठ सैन्य दस्ते होंगे। सेना की ओर से जो टुकड़ियां मार्च करेंगी, उनमें एक मेकेनाइज्ड इन्फैंट्री, डोगरा रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, मराठा लाइट इन्फैंट्री, बिहार रेजिमेंट और गोरखा बिग्रेड शामिल हैं। एक-एक दस्ता वायुसेना व नौसेना का होगा। बीएसएफ का एक कैमल बैंड भी परेड में दिखेगा।
-
11:09 AM, 26 Jan 2023
नौसेना ने निकाली झांकी

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की ने झांकी निकाली।
- 11:06 AM, 26 Jan 2023
नौसेना के ब्रास बैंड ने बांधा समा
भारतीय नौसेना के ब्रास बैंड में 80 संगीतकार शामिल हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के गीत जय भारती की धुन बजाई और मार्च किया।
- 11:03 AM, 26 Jan 2023
AKASH मिसाइल सिस्टम
27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, अमृतसर एयरफील्ड का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया।
- 11:00 AM, 26 Jan 2023
ब्रह्मोस मिसाइल
लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लिया।
- 10:58 AM, 26 Jan 2023
लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट की टुकड़ी ने किया मार्च
लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। वाहन मुख्य रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सैनिकों के लिए बनाया गया है।
10:50 AM, 26 Jan 2023
NAG मिसाइल सिस्टम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी की सलामी ली।
- 10:47 AM, 26 Jan 2023
टैंक अर्जुन की टुकड़ी ने किया मार्च
75 आर्मर्ड रेजीमेंट के लड़ाकू टैंक अर्जुन की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसका नेतृत्व कैप्टन अमनजीत सिंह ने किया।
- 10:45 AM, 26 Jan 2023
कर्तव्य पथ पर परेड जारी
61वीं कैवेलरी में दुनिया की एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार कैवलरी रेजिमेंट ने मार्च किया।
- 10:43 AM, 26 Jan 2023
मिस्र के सैन्य दल ने लिया परेड में हिस्सा
कर्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र के सशस्त्र बलों ने परेड में हिस्सा लिया। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया।
-
10:33 AM, 26 Jan 2023
कर्तव्य पथ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पहुंच चुकी हैं। उनके साथ मुख्य अतिथि और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी भी मौजूद थे
-
10:20 AM, 26 Jan 2023
कर्तव्य पथ रवाना हुईं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ पर रवाना हुए।
-
10:11 AM, 26 Jan 2023
शहीदों को पीएम ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
-
09:54 AM, 26 Jan 2023
परेड में अग्निवीर भी होंगे शामिल
कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान छह अग्निवीर नौसेना के मार्चिंग दल का हिस्सा होंगे। समारोह की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया।
-
09:46 AM, 26 Jan 2023
ओम बिड़ला ने फहराया तिरंग

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
- 09:42 AM, 26 Jan 2023
Republic Day 2023 अटारी-वाघा सीमा पर फहराया तिरंगा
डीआईजी बीएसएफ संजय गौड़ ने अटारी-वाघा सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम देश की अखंडता को बरकरार रखेंगे और हम भारत की प्रथम सीमा पंक्ति होने के कारण आप सभी अपने घर और कार्यस्थल पर काम कीजिए और देश के प्रकृति में अपना सहयोग दें।
-
09:37 AM, 26 Jan 2023
आज के भारत पर गर्व: शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें आज के भारत पर गर्व होता है। हमारा संकल्प है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे।
-
09:16 AM, 26 Jan 2023
पीएम कर रहे नया राष्ट्र बनाने का काम: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, “पीएम ने जो 5 संकल्प देश के सामने रखे हैं। उन पर चलते हुए एक नए राष्ट्र को बनाने का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं। इसमें हम सभी अपना योगदान देंगे।
-
09:14 AM, 26 Jan 2023
गुजरात में ऐसे मनाया जा रहा Gantantra Diwas

गुजरात के बोटाड में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
09:11 AM, 26 Jan 2023
राज्यपाल आरएन रवि ने लिया हिस्सा
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने चेन्नई में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
-
09:09 AM, 26 Jan 2023
BJP मुख्यालय में फहराया गया झंडा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया
-
09:07 AM, 26 Jan 2023
Mohan Bhagwat ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जयपुर में जामडोली के केशव विद्यापीठ में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
-
09:04 AM, 26 Jan 2023
राज्यपाल फागू चौहान ने फहराया तिरंगा

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
- 08:43 AM, 26 Jan 2023
Kerala में परेड का आयोजन
कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में वाइस एडमिरल एमए हम्पिहोली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ शामिल हुए।
-
08:41 AM, 26 Jan 2023
Republic Day 2023 पर Amit Shah का ट्वीट
गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने कहा कि आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
-
08:27 AM, 26 Jan 2023
PM Modi ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कहा कि इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं।
-
08:20 AM, 26 Jan 2023
सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी Republic Day 2023 परेड

गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े 10 बजे परेड शुरू होगी। डेढ़ घंटे की इस परेड में 50 लड़ाकू विमान करतब दिखाएंगे।
08:12 AM, 26 Jan 2023
Republic Day 2023 दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिंटो रोड पर सुरक्षा कड़ी की गई है।
-
08:02 AM, 26 Jan 2023
पहली बार श्रमिक, रिक्शा चालक परेड आमंत्रित
केंद्र सरकार ने इस बार सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण में शामिल श्रमिकों, उनके परिवारों के साथ ही कर्तव्य पथ के रखरखाव में शामिल कर्मियों, सब्जी विक्रेताओं, मिल्क बूथ कर्मियों, दुकानदारों, रिक्शा चालकों को भी परेड देखने के लिए आमंत्रित किया है।
-
08:01 AM, 26 Jan 2023
राफेल और सुखोई दिखाएंगे आकाश में करतब
राफेल, सुखोई समेत 50 लड़ाकू विमान आसमान में करतब दिखाएंगे। 23 फाइटर जेट, 18 हेलीकाप्टर, आठ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान शामिल हैं। नौसेना का सबसे पुराना टोही विमान आइएल 38 पहली और आखिरी बार अपने करतब दिखाएगा।
