प्रियंका गांधी ने सोमवार को जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जबलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ने देश को कई सभ्यता, कई संस्कार दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं संस्कारों के आधार पर आधुनिक भारत आगे बढ़ा।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के लिए कुछ भी करते हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ ऐसे नेता थे, जो सत्ता के लिए हमे छोड़कर चले गए और अपनी विचारधारा बदल लिए।

प्रियंका गांधी ने सभा में कई चुनावी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हर महीने महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ होगी और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगी।

इससे पहले उन्होंने नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना की। वह सोमवार को डुमना एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी आज से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है।

जबलपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत

इससे पहले जबलपुर के महापौर और कांग्रेस शहर प्रमुख जगत बहादुर सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी शहीद स्मारक में एक जनसभा को संबोधित करके चुनावी अभियान और संकल्प 2023 की शुरुआत करेंगी।

कांग्रेस ने जबलपुर में जीत का किया दावा

कांग्रेस नेता ने दावा किया

महाकौशल क्षेत्र या आठ जिलों वाले जबलपुर संभाग के लोग खुद को भाजपा द्वारा उपेक्षित महसूस करते हैं। कांग्रेस ने इस क्षेत्र में पिछली बार अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार हम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने किया था अच्छा प्रदर्शन

बता दें कि  जबलपुर महाकौशल क्षेत्र के केंद्र में है, जहां आदिवासी मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने आठ-जिला संभाग में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 सीटों में से 11 पर जीत हासिल की थी, जबकि शेष दो सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *