ऐत‍िहास‍िक जीत दर्ज करने के बाद आज रायबरेली आएंगे सोन‍िया-राहुल और प्रि‍यंका गांधी

रायबरेली। अमेठी व रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। बीते चुनाव में अमेठी गांधी परिवार के हाथ से छिटक कर भाजपा के पास चला गया था। दोनों जिलों में फिर से अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए गांधी परिवार ने लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत लगाई, परिणाम रहा कि दोनों संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद रायबरेली व अमेठी से भावनात्मक रिश्ता और मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा आज भुएमऊ में आयोजित आभार समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों जिलों के लोगों को एक स्थान पर एकत्र कर जीत के प्रति आभार जताना है।

कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

गांधी परिवार जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने का मंत्र देगा। आयोजन की तैयारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारी जुट गए हैं। सोमवार को अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा रायबरेली पहुंचे और तैयारियों को देखा। इस दौरान केएल शर्मा ने कहा कि रायबरेली और अमेठी में हर संभव विकास कराने का प्रयास किया जाएगा। विधानसभा व ब्लाकवार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

सोनियां और राहुल करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सोनिया गांधी और राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भुएमऊ में स्थान कम होने के कारण तीन हजार कार्यकर्ताओं को ही बुलाया गया है। दोनों जनपदों के कार्यकर्ता समारोह में शामिल होंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *